{"_id":"5c1775b9bdec2256db061795","slug":"tv-actress-parul-chauhan-throw-reception-party-after-wedding-with-chirag-thakkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने मंदिर में की थी शादी, अब रॉयल रिसेप्शन में 'पद्मावत' लुक में नजर आईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने मंदिर में की थी शादी, अब रॉयल रिसेप्शन में 'पद्मावत' लुक में नजर आईं
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की सास का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने 12 दिसंबर को चिराग ठक्कर से शादी कर ली थी । दोनों ने राधा-कृष्ण मंदिर में बड़ी सादगी से सात फेरे लिए । शादी के बाद अब इस नए-नवेले जोड़े ने अपने होम टाउन लखीमपुर खीरी में रिसेप्शन पार्टी दी ।
Trending Videos
2 of 5
parul chauhan
- फोटो : instagram
पारुल के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । इस मौके पर पारुल 'पद्मावत' लुक में दिखीं । उन्होंने मरून कलर का लहंगा पहना हुआ था । साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की थी । कुछ टीवी एक्टर्स भी पारुल के रिसेप्शन में शामिल हुए । पारुल ने टीवी सीरियल 'बिदाई' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं ।
खबरों के अनुसार, रिसेप्शन के बाद पारुल हनीमून पर जाएंगी । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान पारुल ने बताया, 'हम नए साल पर एक हफ्ते के लिए मालदीव जाने वाले हैं क्योंकि काम से इतने दिन की ही छुट्टी मिली है। इसके बाद हम 20 दिन के लिए लंदन या फिर यूरोप जा सकते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parul chauhan
- फोटो : instagram
बता दें कि पारुल चौहान और चिराग ठक्कर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। पारुल और चिराग ने इस्कॉन टेंपल में शादी की । शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । पारुल और चिराग ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की ।
विज्ञापन
5 of 5
Parul Chauhan married wedding
- फोटो : Instagram
पारुल की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थीं । पारुल ने अपनी मेहंदी में पीले रंग का लहंगा पहना । इसके अलावा मल्टी कलर के फूलों की ज्वैलरी कैरी की । पारुल इस लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । मेहंदी रस्म में पारुल की दोस्त शिल्पा रायजदा, माही शर्मा, टिया गंडवानी ने शिरकत की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।