काफी विरोध के बीच रिलीज हुई फिल्म
पद्मावत में दीपिका, रणवीर और
शाहिद के किरदार की चर्चा तो चारों ओर हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मात्र आधे घंटे के रोल ने एक टीवी एक्टर को रातों-रात स्टार बना दिया। ये जानकर और हैरान होंगे कि रिलीज से पहले इस एक्टर के किरदार की चर्चा तक न हुई। जानिए पूरा मामला..
बात हो रही है टीवी स्टार जलालुद्दीन के बेटे तथा अलाउद्दीन खिलजी के भतीजे ईतात खान के किरदार में नजर आए विभव रॉय की। 'पद्मावत' में करीब आधे घंटे के रोल में विभव ने अपनी छाप छोड़ने में सफलता हासिल की। इसके किरदार का अंत खिलजी के हाथों होता है। विभव ने किरदार को लेकर रणवीर और भंसाली पर भी बात की।
गौरतलब है कि विभव इससे पहले टीवी शो डोली अरमानों की और गुमनाम दिल से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। रणवीर के साथ निभाए गए किरदार पर बात करते हुए विभव बताते हैं कि रणवीर में बिल्कुल भी स्टारडम नहीं है। मुझे सीन को करने में कई तरह के सुझाव दिए। सुपरस्टार होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं।
विभव ने खुलासा किया कि उनका किरदार फिल्म में एक सरप्राइज एलीमेंट रहा। एक अग्रीमेंट के मुताबिक किसी को नहीं पता था कि फिल्म का मैं भी हिस्सा हूं। फिल्म से जुड़ी जानकारी मुझे लीक नहीं करने का निर्देश दिया गया था। इस वजह से लोगों को काफी सरप्राइज मिला। मैं खुश हूं कि यह एक धमाकेदार सरप्राइज साबित हुआ।
विभव के मुताबिक इस 3 घंटे की फिल्म में मुझे लगभग 30 मिनट की स्क्रीन स्पेस मिली है। सच कहूं तो मेरी डेब्यू फिल्म के लिए ये 30 मिनट जिंदगी साबित हुए हैं। इस 30 मिनट से भंसाली जी ने मुझे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री दिलवाई। एक शानदार फिल्म और कहानी से जुड़ने का मौका दिया है। ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता है।