सोहम शाह अभिनीत फिल्म तुम्बाड़ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चार साल बाद दोबारा रिलीज होने पर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले दिन से ही लोग बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
Tumbbad Re Release Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही तुम्बाड़, इन शहरों में शोज रहे हाउसफुल
गुरुवार की तुलना में दूसरे शुक्रवार (20 सितंबर) को इस फिल्म की कमाई में लगभग 100% की वृद्धि दर्ज की गई। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी कल्ट हॉरर फिल्म ने सिनेमाघरों में वापसी के आठवें दिन दो करोड़ 50 लाख से दो करोड़ 75 लाख रुपये के बीच कमाई की है। कलेक्शन के ये आंकड़े पहले शुक्रवार की तुलना में 40% अधिक हैं।
Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस और फिल्म को लोगों की मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से तुम्बाड़ की कमाई में शुक्रवार को शानदार उछाल देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई , बैंगलोर, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों में शुक्रवार को इस फिल्म के शो हाउसफुल रहे।
View this post on Instagram
A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)
फिल्म की कुल कमाई अब 15.75 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ तुम्बाड़ ने साल 2018 के अपने लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। चार साल पहले मूल रूप से इस फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ट्रेड के दिग्गजों अनुमान के मुताबिक दूसरा सप्ताहांत में तुम्बाड़ आठ करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। हाल ही में रिलीज हुई द बकिंघम मर्डर्स से यह फिल्म कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। करीना की इस नई फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
Vettaiyan Prevue: 'वेट्टैयन' का प्रीव्यू रिलीज, आमने-सामने दिखे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन