फिल्म युद्रा ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। वहीं, स्त्री 2 और गोट भी इन दिनों थिएटर में प्रदर्शित हो रही हैं। सभी फिल्मों में स्त्री 2 सबसे अच्छी कमाई कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म अब तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युद्रा टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। इसके अलावा विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार
सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल अभिनीत युद्रा इस शुक्रवार (20 सितंबर) को रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। इससे पहले वह साल 2017 की फिल्म मॉम का निर्देशन कर चुके हैं। रवि की इस नई फिल्म को समीक्षकों से उतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त नजर आई है। शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे होने के बावजूद भी इस फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी पहले दिन की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।
'स्त्री 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक बरकरार है। हिंदी भाषा में कमाई के मामले में यह जल्द ही शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। 37वें दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 568.65 करोड़ रुपये हो गई है।
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 53.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 234.37 करोड़ रुपये हो गई है।
Atlee Kumar: 37 की उम्र में एटली कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, वसूलते हैं मोटी रकम, जानें नेटवर्थ