दक्षिण भारतीय सिनेमा की ऐसी बहुत सी खूबसूरत और प्रतिभावान अदाकाराएं हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया है। इसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी शामिल है। तृषा दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। 4 मई 1983 में चेन्नई में जन्मीं तृषा ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। तो चलिए तृषा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
तृषा कृष्णन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं वो मिस चेन्नई का खिताब भी जीत चुकी हैं। तृषा इसे अपने जीवन का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। मिस चेन्नई का खिताब जीतने के बाद तृषा फाल्गुनी पाठक के एलबम सॉन्ग 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में बतौर सहायक अभिनेत्री नजर आईं थीं। इस गाने में तृषा आयशा टाकिया की दोस्त बनी थीं। इस गाने को काफी पसंद किया गया था।
3 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
तृषा ने साल 2002 में फिल्म 'मौनम पेसीयाडे' से बतौर हीरोइन एंट्री की। हालांकि उनकी फिल्म 'सामी' जो 2003 में रिलीज हुई थी उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके बाद उन्हें ढेर सारी फिल्मों के ऑफर आने लगे।
4 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
तमिल सिनेमा के बाद साल 2004 में तृषा ने तेलुगु फिल्मों में कदम रखा। उनके फिल्म 'वर्षम' सुपरहिट हुई थी।दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने पैर जमाने के बाद तृषा ने बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने फिल्म 'खट्टा मिठा' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में अक्षय कुमार उनके हीरो बने थे।
5 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा तृषा अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। तृषा का नाम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा था। दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि किसी कारण से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थी। राणा के अलावा दक्षिण के मशहूर अभिनेता विजय संग अफेयर की खबरों के चलते तृषा सुर्खियां बटोर चुकी हैं।