हिंदी सिनेमा के सितारे फिल्मों के साथ-साथ साइड बिजनेस, विज्ञापन समेत सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई करते हैं। ये स्टार्स एक फिल्म के लिए लाख में नहीं बल्कि करोड़ में फीस चार्ज करते हैं। वहीं, ये सेलेब्स मोटी कमाई करने के साथ ही इनकम टैक्स भरकर एक सच्चे भारतीय होने का भी फर्ज अदा करते हैं। आपके चहेते एक्टर्स, आयकर विभाग को करोड़ों में टैक्स देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा सितारा कितने टैक्स का भुगतान करता है।
2 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालिया आंकड़ों की बात करें तो, सबसे ज्यादा टैक्ट भरने वाले भारतीय सितारों की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर वन पर हैं। खिलाड़ी कुमार एक साल में कई फिल्मों के साथ पर्दे पर आते हैं। साथ ही कई ब्रांड का विज्ञापन भी करते हैं। बीते साल अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले सितारों की लिस्ट में नंबर वन पर रखा गया, जिसके लिए वह सम्मानित भी हुए। अक्षय कुमार बीते पांच साल से सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले सितारे रहे हैं। एक्टर की सालाना कमाई लगभग दो सौ से पांच सौ करोड़ रुपये के बीच है। अक्षय कुमार ने साल 2017 में 29.5 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का भुगतान किया था।
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के सबसे अमीर सितारों में से एक शाहरुख खान भी अपने बेहतरीन नागरिक होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। एक्टर ने तीन साल बाद फिल्म 'पठान' के साथ पर्दे पर वापसी की और छप्पर फाड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसके अलावा शाहरुख कई विज्ञापनों का चेहरा हैं, और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी कि 'केकेआर' के मालिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में किंग खान ने करीब 70 करोड़ रुपए आयकर विभाग में जमा कराए थे।
Sanjay Leela Bhansali: हॉलीवुड एजेंसी संग संजय लीला भंसाली ने की डील, विदेशी धरती पर दिखाएंगे अपनी 'लीला'
4 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हर साल टैक्स भरते हैं। 80 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक पर बोलबाला है। एक्टर फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में नजर आते हैं। साथ ही टेलीविजन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी होस्ट करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, अमिताभ बच्चन ने फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में तकरीबन 70 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया था।
Kangana Ranaut: विराट अंकल मैं वामिका संग डेट पर जाऊं? प्लेकार्ड को देखकर भड़कीं कंगना रनौत ने यूं किया रिएक्ट
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'भाईजान' सलमान खान मोटी फीस से ज्यादा प्रॉफिट शेयरिंग में भरोसा रखते हैं। विज्ञापन, फिल्म, बिजनेस और रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करने वाले दबंग खान का बैंक बैलेंस काफी ज्यादा है। करोड़ों की फीस वसूलने वाले भाईजान भी टैक्स भुगतान करने से नहीं चूकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान लगभग 44 करोड़ रुपये टैक्स अदा करते हैं।