90 के दशक के कई मेल सुपरस्टार्स अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। इन एक्टर्स की फिल्में आज भी टिकट खिड़की पर 100 करोड़ का बिजनेस करती हैं, लेकिन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा नहीं है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस चाहे कितनी भी फेमस क्यों न हों उम्र बढ़ते ही उनके करियर का ग्राफ नीचे चला आता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं, लेकिन वक्त के साथ उनकी लोकप्रियता कम होती चली गई और धीरे-धीरे ये सभी गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गईं।
Then And Now: ये पांच मशहूर अभिनेत्रियां अब दिखने लगी हैं ऐसी, इस हसीना की तो बदल गई पूरी सूरत
आयशा जुल्का
आयशा जुल्का का नाम 90 के दशक की टॉप की एक्ट्रेस में शुमार होता था। वह जो 'जीता वो सिकंदर' और 'खिलाड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक समय बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना कम हो गया जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
किमी काटकर
'जुम्मा चुम्मा' गाना तो आपको याद ही होगा। साल 1991 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन स्टारर 'हम' फिल्म का यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर है। इस गाने से किमी काटकर रातोंरात फेमस हो गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फोटोग्राफर शांतनु शौरी से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी एक ऐसा नाम है जिसे 90 के दशक में हर बड़ा डायरेक्टर अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'करण अर्जुन', 'बाजी' उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। इसके बाद धीरे-धीरे वह भी फिल्मों से दूर हो गईं।
मयूरी कांगो
'घर से निकलते ही' गाना 90 के दशक में हर किसी की जुबान पर था। आज भी लोग इस गाने को सुना करते हैं। यह फिल्म 'पापा कहते हैं' का गाना है। फिल्म में मयूरी कांगो ने लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद वह 'बादल' और 'होगी प्यार की जीत' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। फिल्मों में अधिक मौके नहीं मिलने की वजह से उन्होंने टीवी का रुख किया, लेकिन वहां भी उनकी पारी ज्यादा नहीं चल सकी।