अभिनेता टाइगर श्रॉफ के गाने 'लव स्टीरियो अगेन' का फैंस को बड़ी बेकरारी से इंतजार था, जो आज पूरा हो गया है। यह गाना आज रिलीज हो चुका है। बता दें कि टाइगर के अलावा इसमें एक्ट्रेस सलमा आगा की बेटी जारा खान भी हैं। गाने के रिलीज होने की जानकारी खुद टाइगर ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके दी है। गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने लायक है।
Love Stereo Again: टाइगर-जारा का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज, सिजलिंग लुक में नजर आए दोनों सितारे
टाइगर श्रॉफ और जारा खान पर फिल्माया गया 'लव स्टीरियो अगेन' एक रोमांटिक गाना है। इसमें दोनों के बीच जबर्दस्त इंटीमेट सीन दिखाए गए हैं। गाने में जारा और टाइगर के बीच कमाल की बॉन्डिंग नजर आ रही है। आज की पीढ़ी को यह गाना पसंद आएगा।
Genelia Deshmukh: जेनेलिया ने फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' पर लगाई मुहर, बोलीं- रितेश के दिल के बेहद करीब है यह
टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने की एक क्लिप साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे कुछ फेवरेट बीट्स। लव स्टीरियो अगेन गाना रिलीज हो गया है।' गाने में जारा और टाइगर का डांस जबर्दस्त है। टाइगर के डांस से तो फैंस वाकिफ हैं ही, जारा ने भी अच्छा परफॉर्म किया है। गाने को प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती के बीच फिल्माया गया है।
इस गाने पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ को गाना और टाइगर का डांस खूब पसंद आ रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसमें खामियां भी निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मीम्स वाला म्यूजिक क्यों डाल दिया गाने में?' एक यूजर ने लिखा, 'यह म्यूजिक तो कहीं सुना हुआ सा लगता है।' एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'गाना मैजिकल है।' एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत गाना है।'
Kamal Haasan: 'शोले' फिल्म से है कमल हासन को नफरत, अमिताभ बच्चन से कहा- उस रात मैं सो नहीं पाया
टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस 'लव स्टीरियो अगेन' का निर्देशन मनीष शंटी ने किया है। टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'बड़े मियां छोटे मियां 2.0' में देखेंगे। इसके अलावा वह 'गणपत: पार्ट वन' में भी नजर आएंगे। वहीं, जारा खान पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' से एक्टिंग डेब्यू करेंगी। यह उनकी साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ फिल्म होगी।