एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर ही अपने फैंस के साथ जिम, डांस और शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस समय टाइगर श्रॉफ यूके में हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तस्वीर शेयर करके दी। टाइगर ने अपनी सेल्फी पोस्ट की है जिसमें में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख पर सूजन आ गई है।
Tiger Shroff Injured : 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन