बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्म इंडस्ट्री में अभी नई हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा टाइगर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी मीडिया में बनी रहती हैं। इस साल रिलीज हुई बागी-2 की जबरदस्त सक्सेस के बाद दिशा पाटनी 100 करोड़ क्लब एक्ट्रेस बन चुकीं हैं।
दिशा का स्टाइल स्टेटमेंट किसी टॉप एख्ट्रेस से कम नहीं है। दिशा को अक्सर मंहगे आउटफिट में देखा जाता है। आज हम आपको दिशा पाटनी की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 26 साल की दिशा का नेट वर्थ 55 करोड़ रुपए है जबकि उनकी एनुअल इनकम 17 करोड़ है।
26 साल की दिशा 5 करोड़ के घर में रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिशा का ये घर उनके पेरेन्ट्स का नहीं बल्कि उनका ही खरीदा हुआ है। मुंबई के बांद्रा स्थित दिशा का ये अपार्टमेंट 2017 में उन्होंने खुद को गिफ्ट दिया था। इतना ही नहीं दिशा को मंहगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है।
दिशा के पास 52 लाख की BMW 5 Series कार, 56 लाख की Mercedes E220, 60 लाख की jaguar F-Pace और 54 लाख की Audi A6 है। अब आप सोच रहें होंगे कि दिशा के इतने मंहगे शौक हैं तो इनकम कहां से आती है। जबकि दिशा बागी 2 के बाद कसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। फिलहाल वह सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग कर रही हैं।
दरअसल दिशा की ये इनकम ऐड और फिल्मों से होती है। दिशा लॉरियल पेरिस, रिलायंस डिजिटल, डिजाइनर सब्यसाची ब्राइडल कलेक्शन मॉडल, गार्नियर कलर, टीवीएस, कैडबरी और कई फिटनेस ब्रांड्स के ऐड कर चुकी हैं। अब आप खुद ही सोचिए इतनी महंगी कारों सा शौक रखें तो शायद आपके जीवन भर की कमाई भी खत्म हो जाए।