बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों न सिर्फ अपनी फिल्म दबंग 3 बल्कि साथ ही साथ अपने टीवी शो बिग बॉस 13 को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आपको एक किस्सा बताते हैं सलमान खान और सनी लियोनी का।
2 of 5
सनी लियोनी और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो सलमान खान बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के न सिर्फ डेब्यू में मदद कर चुके हैं बल्कि साथ ही साथ वो कई अभिनेत्रियों के डूबते करियर को भी सहारा दे चुके हैं। लेकिन सनी लियोनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी मदद सलमान खान ने साड़ी पहनने के लिए की थी। तब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
3 of 5
सनी लियोनी और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वक्त था जनवरी 2014 और मौका था स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स का। शो के दौरान सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था। वहीं इसके बाद सनी लियोनी ने कहा था, 'ह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।' बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी हैं। शो में सनी लियोनी का पोल डांस काफी सुर्खियों में रहा था।
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
वैसे बात सलमान खान के करियर की करें तो उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज हो चुकी है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ने अभी तक 90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में सलमान के साथ सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है।
5 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि दबंग 3 के रिलीज होने के पहले ही सलमान खान ने 2020 की ईद भी अपने नाम बुक कर ली है। 2020 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज होगी। भारत के बाद सलमान खान एक बार फिर दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और सोहेल खान भी नजर आएंगे।
पढ़ें: 'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्दी ही घर में बजेगी शहनाई