थलापति विजय को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है। अभिनेता की पिछली फिल्म बीस्ट तो सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब उनकी एक और फिल्म 'थलपति 66' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। आखिरकार इंतजार खत्म हो गया और फिल्म के निर्माताओं ने 'थलापति 66' का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया है। बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने हैदराबाद में मई में शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया था। जिसके बाद आज उन्होंने इसका पहला लुक शेयर कर दिया है।
2 of 4
विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
थलापति 66 के पोस्टर में अभिनेता को ग्रे रंग के सूट में डैशिंग लुक में देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- #वरिसु के साथ बॉस वापस आ गया है...#वरिसुफर्स्टलुक #हैप्पीबर्थडेडियरथलापतिविजय...। बता दें कि मेकर्स ने अभिनेता के बर्थडे से पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया है जो विजय के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में फैंस को अभिनेता का जुदा अंदाज देखने को मिलेगा।
3 of 4
विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
'थलापति 66' में अभिनेत्री के रोल को लेकर लंबे समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि रश्मिका मंदाना इसमें मुख्य किरदार में होंगी। फिल्म के निर्माताओं ने रश्मिका के बर्थडे पर एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने थलापति 66 को लेकर हिंट दिया था। प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस का ट्विटर हैंडल पर लिखा गया था- टैलेंटेड और खूबसूरत रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...#थलापति66 @एक्टरविजय के साथ आपका स्वागत है।
4 of 4
विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि रश्मिका मंदाना साउथ के सुपरस्टार विजय की 'थलपथी 66' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। दोनों की ये पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। इससे पहले अफवाहें थीं कि पूजा हेगड़े और कियारा आडवाणी को भी इस फिल्म में अहम भूमिका के लिए लिया जा सकता है, हालांकि रश्मिका को आखिरकार इसमें शामिल कर लिया गया है। ये फिल्म दिवाली 2022 या संक्रांति 2023 पर रिलीज हो सकती है।