बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तबु आज अपना 46वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। तबु तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। तबु की हाल ही में फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है। तबु ने पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म की थी जो सुपरहिट रही।
B'Day Spl: 46 साल की हुईं तबु, अजय देवगन की वजह से आज तक हैं कुंवारी
दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तबु की सुंदरता को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वो उम्र के इस पड़ाव पर हैं। 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तबु ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाये और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तबु का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था।
पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तबु अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय स्वर्गीय देव आनंद को जाता है। जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तबु को मौका दिया।
पढ़ें- #MeToo: एक्ट्रेस का खुलासा- 'उस टीचर ने मुझे गलत जगह छुआ था और वो अंकल तो...'
उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक रेप पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तबु ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तबु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिन्दगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही।
उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तबु अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तबु का मिंगल होने का कोई इरादा नहीं हैं। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तबु ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वो सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तबु का ये खुलासा काफी शॉकिंग है।