कुछ समय पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलाना ने #MeToo कैंपेन शुरू किया था। अब उनके इस कैंपेन से दुनिया भर की बहुत सी महिलाएं और एक्ट्रेस जुड़ गई हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर बताया।
#MeToo: एक्ट्रेस का खुलासा- 'उस टीचर ने मुझे गलत जगह छुआ था और वो अंकल तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनमुन दत्ता टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाती हैं। इस मामले में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं भी... हां मैं भी.. इस तरह की समस्या पर पोस्ट शेयर करना चाहती हूं। यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्या कितनी बड़ी है।'
पढ़ें- पहली बार इतनी शॉर्ट ड्रेस में दिखीं सुहाना खान, पापा का बर्थडे मनाकर लौटीं मुंबई
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अचंभित हूं कि कुछ अच्छे 'मर्द' यह देख कर हैरान हैं कि इतनी ज्यादा संख्या में ऐसी महिलाएं ऐसी घटनाओं पर बात कर रही हैं। नहीं, आपको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। यह आप सब की नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, माओं, पत्नियों और यहां तक की मेड तक के साथ।'
A post shared by MUNMUN DUTTA (@mmoonstar) on
पढ़ें- सलमान खान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, छिपाकर रखी शादी और भयानक बीमारी से मौत
मुनमुन बोलीं, 'उनका विश्वास जीतें और उनसे पूछें। आप उनका जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे। ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा कर के मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थीं, क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'
पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
उन्होंने आगे कहा, 'मुझसे उम्र में कहीं ज्यादा बड़े कजिन, जो अपनी खुद की बेटियों से अलग तरह की निगाह से मुझे देखते थे... या वह आदमी जिसने मुझे अस्पताल में पैदा होते हुए देखा था और बाद में जब मैं 13 साल की थी तो उसने मुझे छूना सही समझा क्योंकि मैं एक टीनेजर थी और मेरे शरीर में बदलाव हो रहे थे...या मेरा ट्यूशन टीचर जिसने मुझे नीचे हाथ लगाया था... या वह टीचर जिसे मैंने राखी बांधी थी, जो अपनी फीमेल स्टूडेंट्स को उनकी ब्रा का स्ट्रिप पकड़ कर खींचता था और लड़कियों के स्तन पर थप्पड़ मारता था।'