फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata

Swara Bhasker Birthday: कभी 'बिंदिया' तो कभी 'चंदा', इन किरदारों से स्वरा भास्कर ने खूब लूटी वाहवाही

Wed, 09 Apr 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

Swara Bhasker Birthday Special: स्वरा भास्कर अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनके कुछ दमदार किरदारों के बारे में आपको बताते हैं...

विज्ञापन
Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली में 9 अप्रैल 1988 को जन्म लेने वाली स्वरा भास्कर आज बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान रखती हैं। उनके पिता सी उदय भास्कर एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर और मशहूर कॉलमिस्ट और मां इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सिनेमा स्टडीज की प्रोफेसर हैं। स्वरा ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया और फिर जेएनयू से समाजशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। शायद यही वजह है कि उनकी एक्टिंग में एक गहरी संवेदनशीलता और समाज को समझने की नजर झलकती है।

विज्ञापन

 

2009 में फिल्म 'माधोलाल कीप वॉकिंग' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्वरा ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। सपोर्टिंग किरदार हों या लीड किरदार स्वरा ने हर बार कुछ ऐसा पेश किया कि दर्शक उनकी तारीफ किए बिना न रह सके। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए उनके सिनेमा के सफर पर एक नजर डालते हैं और उनके पांच सबसे यादगार किरदारों के बारे में आपको बताते हैं...

विज्ञापन

Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
तनु वेड्स मनु - फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु - पायल

स्वरा को फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से पहली बार बड़े पैमाने पर पहचान मिली। इसमें उन्होंने पायल का किरदार निभाया, जो तनु (कंगना रनौत) की दोस्त है। छोटा सा रोल होने के बावजूद स्वरा की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दिल को छू लेने वाली सादगी ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनकी अदाकारी, डायलॉग और चुलबुले अंदाज ने  कहानी में जान डाल दिया। इस किरदार ने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन दिलाया और बॉलीवुड में उनके दरवाजे खोल दिए।
Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बताया सिंगापुर हादसे में घायल बेटे मार्क की सेहत का हाल, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
रांझणा - फोटो : यूट्यूब
रांझणा (2013) - बिंदिया

'रांझणा' में स्वरा ने बिंदिया नाम की लड़की किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की के रूप में दिखी थीं जो अपने बचपन के दोस्त कुंदन (धनुष) से बेइंतहा मोहब्बत करती है, मगर उसका प्यार अधूरा रह जाता है। स्वरा ने बिंदिया के दर्द को अपनी आंखों और चुप्पियों से बयां किया। उनका ये किरदार फिल्म की कहानी में जान फूंकने के लिए काफी अहम साबित हुआ। इस रोल ने उन्हें दूसरा फिल्मफेयर नॉमिनेशन दिलाया।
Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग, बोलीं- 'बहुत धमाल किया, बड़ा मजा आया'

विज्ञापन

Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
निल बटे सन्नाटा - फोटो : यूट्यूब
निल बटे सन्नाटा (2015) - चंदा सहाय

'निल बटे सन्नाटा' में स्वरा ने चंदा सहाय का किरदार निभाया था। वह एक ऐसी मां के किरदार में थीं जो अपनी बेटी के लिए दिन-रात मेहनत करती है। चंदा की जिंदगी में मुश्किलें कम नहीं, मगर उसकी हिम्मत और प्यार उसे हर बार उठ खड़ा होने में हिम्मत देता है। स्वरा ने इस रोल में ममता को मजबूती के साथ पेश किया। उनका हर सीन इतना सच्चा था कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस किरदार के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड मिला। इसे उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में शुमार किया जाता है।

Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
अनारकली ऑफ आरा - फोटो : यूट्यूब
अनारकली ऑफ आरा (2017)- अनारकली

'अनारकली ऑफ आरा' में स्वरा ने एक छोटे शहर की नर्तकी अनारकली का किरदार निभाया। फिल्म में वो ऐसी औरत के किरदार में थीं  जो अपने सम्मान और सपनों के लिए समाज से भिड़ जाती है। स्वरा ने इस फिल्म में शानदार अदाकारी दिखाई। उनकी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज ने इस किरदार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

Swara Bhasker Birthday Actress Memorable Roles Raanjhanaa Tanu Weds Manu Nil Battey Sannata
वीरे दी वेडिंग - फोटो : यूट्यूब
वीरे दी वेडिंग (2018)- साक्षी

'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा साक्षी बनीं। इस फिल्म उनका किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपनी जिंदगी की उलझनों से जूझते हुए भी हार नहीं मानती। इस किरदार में स्वरा ने हल्के-फुल्के हास्य के साथ गहरी भावनाओं को पेश किया। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया के साथ कमाल की रही। साक्षी का बिंदास अंदाज स्वरा की मॉडर्न इमेज को बखूबी उभारता है और ये किरदार उनके फैंस को खूब पसंद आया।

स्वरा भास्कर सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने किरदारों से समाज को आईना दिखाती हैं। चाहे वो प्यार में डूबी बिंदिया हों या हिम्मत से भरी अनारकली, स्वरा हर रोल में कुछ नया लेकर आती हैं। ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं उनकी  जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed