Jatadhara: सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग, बोलीं- 'बहुत धमाल किया, बड़ा मजा आया'
Sonakshi Sinha Movie Jatadhara: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' के जरिए साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के कई सितारे साउथ का रुख कर रहे हैं। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है। वे तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। इस साल महिला दिवस के अवसर पर फिल्म की पहली झलक दिखाई गई थी। अब सोनाक्षी ने अपडेट दिया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
पूरी की फिल्म की शूटिंग
सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'और एक और फिल्म पूरी हुई!!! फिल्म 'जटाधारा' की शूटिंग मैंने पूरी कर ली है। मेरी पहली तेलुगु फिल्म... और मेरी टीम ने इस पर कमाल कर दिया!!! बहुत मजा आया, बहुत धमाल किया... मुझे बेसब्री से इंतजार है कि आप लोग इसे देखें और प्रतिक्रिया दें'।
पूरी टीम को कहा धन्यवाद
'जटाधारा' एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। 'जटाधारा' पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण कर रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने शिल्पा शिरोडकर, फिल्म के निर्माता-निर्देशक और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Vijay: सीआरपीएफ ने संभाला अभिनेता से नेता बने विजय की सुरक्षा का जिम्मा, अभिनेता के साथ मौजूद रहेंगे आठ कमांडो
शिल्पा शिरोडकर ने दीं बधाई
सोनाक्षी के पोस्ट पर शिल्पा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'प्यारी सोनाक्षी, बहुत बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी साथ में पहली फिल्म जल्द रिलीज होगी। तमाम और फिल्मों के लिए उम्मीद है और यह दोस्ती इसी तरह हमेशा बनी रहे। तुम्हें बेशुमार प्यार'। बता दें कि फिल्म 'जटाधारा' के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास 'तू है मेरी किरण' भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' भी है।
यह खबर भी पढ़ें:
Mawra Hocane: हिंदी फिल्म में फवाद खान के कमबैक विवाद पर मावरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये निर्माता का सिरदर्द है