बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को बॉलीवुड में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और हाल ही में वह सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं। हालांकि की उन्हें सोनम की शादी में जश्न मनाना भारी पड़ गया है।
{"_id":"5afac2ad4f1c1bcf408b57dc","slug":"swara-bhaskar-on-bed-rest-for-10-days-due-to-slipped-disk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर को भारी पड़ी सोनम की शादी में की ये हरकत, डॉक्टर बोले- 10 दिन बेड से उठना मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर को भारी पड़ी सोनम की शादी में की ये हरकत, डॉक्टर बोले- 10 दिन बेड से उठना मत
Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
Prateek Ranjan
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prateek Ranjan
Updated Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
swara bhaskar and sonam kapoor
आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर या फिर एक्ट्रेसेस अपने शरीर पर अधिक काम की वजह से ध्यान नहीं दे पाते या फिर पाती हैं। अब इसी कड़ी में स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल सोनम की शादी में स्वरा को स्लिप डिस्क (कमर दर्द) की समस्या हो गई है।
स्वरा ने अपनी इस दिक्कत के बारे में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आपको इस वक्त पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरा भास्कर
- फोटो : ani
स्वरा ने आगे बताया है कि अगर अभी वह 10 दिन का बेड रेस्ट नहीं लेती हैं तो फिर उन्हें आगे 2 से 8 हफ्तों तक बेड पर ही रहना पड़ सकता है। बता दें कि स्लिप डिस्क की वजह से आमतौर पर कमर और उसके आस-पास काफी दर्द रहता है।
विज्ञापन
veere de wedding
बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके असावा करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है और ऐसे में उनके न होने से फिल्म को नुकसान होने का डर है।