Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात
दिल्ली के निर्भाया कांड के बाद अब श्रद्धा मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। बता दें कि आफताब ने नशे की हालत में अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं अपने द्वारा किए गए अपराध को छुपाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। जब से इस हत्याकांड की खबर सामने आई है तभी से हर कोई आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है।
यहां भी पढ़ें: Junior Mehmood Exclusive: ‘मैं महमूद साब की जूती के बराबर भी नहीं, उन्होंने नाम न दिया होता तो मेरा क्या वजूद’
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 27 वर्षीय श्रद्धा की हत्या की निंदा करते हुए आफताब को 'राक्षस' बताया है। स्वरा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है'। इतना ही नहीं गुस्से में आग बबूला हो रही स्वरा भास्कर ने लिखा, 'यह बहुत ही भयानक है। जिसे श्रद्धा प्यार करती थी, जिस पर वह इतना विश्वास करती थी, उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी कर करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिलेगी, जिसका यह पूरी तरह से हकदार है'।
यहां भी पढ़ें: Ranveer Singh: अपनी साली साहिबा से सिर्फ इतनी सी बात पर लड़ पड़ते हैं रणवीर, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में लिव इन पार्टनर की हत्या मामले में महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं।
यहां भी पढ़ें: Tuesday Fitness: खुद को ऐसे फिट रखते हैं बी टाउन के ये सितारे, जानें ऋतिक रोशन से रणवीर सिंह तक का डाइट प्लान