SWA: तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन अपनी रचनाओं का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे लेखक,अभी सिर्फ ऑफलाइन सुविधा
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) अपनी वेब साइट को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि भविष्य में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले से और भी बेहतर हो सके।
विस्तार
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) अपनी वेब साइट को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि भविष्य में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले से और भी बेहतर हो सके। इस संस्था के सदस्यों के बेहतर अनुभव के लिए यह काफी महत्वपूर्ण कदम है। एसडब्लूए के जनरल सेक्रेटरी जमान हबीब कहते हैं, 'हम अपने सभी सदस्यों के लाभ के लिए एसडब्ल्यूए वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपका डेटा और रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे।'
Wednesday Box Office : '12वीं फेल' ने दी तेजस और टाइगन नागेश्वर राव को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर थम रही 'लियो'
Dunki Drop 1: SRK के जन्मदिन पर राजकुमार हिरानी ने फैंस को दिया तोहफा, शाहरुख की डंकी का पहला वीडियो रिलीज
एसडब्लूए के जनरल सेक्रेटरी जमान हबीब कहते हैं, 'आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कारणों से एसडब्ल्यूए की वेबसाइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेगी। हम समझते हैं कि इससे कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन कृपया निश्चिंत रहें कि भविष्य में आपके ऑनलाइन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं और आपकी समझ की सराहना करते हैं।'
Sunny Deol: फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल को है टेडी बियर रखने का शौक, बेटे करण ने किया खुलासा
ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के कार्यालय ने सोमवार से शनिवार दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगा। जहां पर लेखक और गीतकार अपनी रचनाएं ऑफलाइन पंजीकृत करा सकते है। इस प्रक्रिया में संस्था के कर्मचारी निरंतर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Javed Akhtar: इस्राइल की निंदा करने पर जावेद अख्तर की हुई आलोचना, एक्स पर गीतकार और यूजर के बीच हुई तीखी बहस