सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव और एक्ट्रेस चारू असोपा की शादी को एक महीने पूरे हो गए। कपल ने 16 जून को सात फेरे लिए थे। शादी के एक महीने होने पर राजीव और चारू सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
सुष्मिता के छोटे भाई की शादी को पूरा हुआ एक महीना, इन 10 तस्वीरों को तो अब तक नहीं देखा होगा
Happy first month My love ❤️ i love my wife the most in this world #16thofjune2019
A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on
वहीं चारू ने भी राजीव को सोशल मीडिया पर विश किया है। दोनों शादी से लेकर अभी तक जिस अंदाज में दिखे हैं फैंस को वो खूब भा रहा है। राजीव और चारू की पॉपुलरिटी का ही नताजा है कि उन्हें वेब सीरीज का ऑफर मिला है। Ullu एप ने इस कपल को वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया है।
एक वेबसाइट से बातचीत में चारू ने ये माना कि 'हां, हम दोनों को वेब सीरीज ऑफर की गई है लेेकिन अभी कुछ फैसला नहीं लिया है। राजीव वेब सीरीज करना चाहते हैं जबकि मुझे और वक्त चाहिए।' अगर दोनों हामी भर देते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता सेन के भाई पर्दे पर नजर आएंगे।
7 जून कोराजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद राजीव सेन और चारू असोपा 16 जून को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गोवा में साथ फेरे लिए।