सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके परिवार वाले ही नहीं प्रशंसक भी सदमे में रह गए। सभी के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल था। 14 नवंबर को सुशांत के निधन को पांच महीने पूरे हो गए हैं। दिवंगत अभिनेता की भांजी मल्लिका सिंह ने सुशांत की तस्वीर के साथ एक भावुक मैसेज साझा किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मल्लिका सिंह
- फोटो : instagram/_mallika_singh
मल्लिका ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘आप भगवान के पास हैं। मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखती हूं। पांच महीने।‘ तस्वीर में मल्लिका और सुशांत की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। यह तस्वीर तब की है जब वे फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में व्यस्त थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagarm: @Shwetasinghkirti
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई के फैंस को दिवाली के त्योहार को अलग अंदाज में मनाने की अपील की है। श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इसके जरिए भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। साथ ही अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए अपील भी करती रहती हैं।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagarm: @Shwetasinghkirti
श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत सभी की जिंदगी में खुशियां लाने का काम करते थे। इस दिवाली आप भी ऐसे काम करें जैसे सुशांत करते थे। छोटे दुकानदारों, गरीब और जरूरतमंदों से मोमबत्ती या दीया खरीदें ताकि वह इस त्योहार को मना सकें। साथ ही कहा है कि उन्हें मिठाइयां भी बांटे जिनके अंदर खरीदने की क्षमता नहीं है।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में उनकी मौत की जांच मुंबई और बिहार पुलिस ने की। इसके बाद यह मामला सीबीआई के पास पहुंच गया। वहीं दिवंगत अभिनेता के पिता ने अपने बेटे की मौत के आरोप में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।