बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हुए अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दिवंगत अभिनेता के फैंस और करीबी अभी तक भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते रहते हैं। वहीं कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी उनकी मौत की जांच पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अभी तक भी खुलकर कुछ नहीं बोला है।
2 of 5
शिल्पा रायजादा
- फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
इन सितारों की चुप्पी पर छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन सितारों पर गुस्सा व्यक्त किया है जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभी तक कुछ नहीं बोले हैं। शिल्पा रायजादा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जो वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही चुप्पी साधने वाले सितारों पर गुस्सा जाहिर किया।
3 of 5
शिल्पा रायजादा
- फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने कहा, 'मुझे सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय चाहिए। बॉलीवुड चुप क्यों है, कोई भी सुशांत के जीवन के बारे में एक शब्द नहीं कह रहा है, जबकि आम तौर पर बॉलीवुड सितारे हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। चाहे वह हाथी पर हुआ हमला हो या कुछ और। वह हर मुद्दे पर बोल सकते हैं, लेकिन किसी ने भी यहां सुशांत के लिए आवाज नहीं उठाई, यह सच में बहुत दुखद है।'
4 of 5
शिल्पा रायजादा
- फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा देखी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों को उनकी मौत से पहले उनकी सराहना करनी चाहिए थी, जैसे वह अब कर रहे हैं। दिल बेचारा सुशांत की आखिरी फिल्म नहीं थी, लेकिन दुर्भाग्यवश से हो गई। मुझे लगता है कि सभी लोग अब सुशांत के बारे में अच्छा कह रहे हैं और लिख रहे हैं, जब वह जीवित थे, तो उन्हें यह करना चाहिए था।'
5 of 5
शिल्पा रायजादा
- फोटो : instagram: shilpa_s_raizada
शिल्पा रायजादा ने अपने इंटरव्यू के आखिर में कहा, 'अब हर रोज मुझे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अच्छी बातें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। जो मुझे दुखी करती हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि हमने भी सुशांत के साथ अन्याय किया है। सोचिए, अगर उनकी मौजूदगी में हम यह तारीफ करते तो वह कितने खुश होते।' आपको बता दें कि शिल्पा रायजादा 'हमारी देवरानी', 'जोधा अकबर' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सहित कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: कंगना रणौत ने छोड़ा मुंबई, महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए फिर दोहराई पीओके की बात