सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच तेजी से जारी है। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद कई कड़ियां खुलती दिख रही हैं। इस बीच शनिवार को एनसीबी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए।
कंगना रनौत ने बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग कनेक्शन के लगाए थे आरोप, एनसीबी ने जवाब में कही दो टूक बात
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक एम अशोक जैन ने कहा कि 'आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आएंगी। आरोपियों को आमने- सामने बिठाकर पूछताछ होगी।' क्या रिया चक्रवर्ती पर कोई एक्शन लिया जाएगा? इस सवाल पर एनसीबी ने कहा कि 'रिया के समन पर सही वक्त पर बताएंगे।'
पिछले दिनों कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में 99 फीसदी ड्रग्स लेते हैं। यही नहीं उन्होंने रणवीर कपूर, रणवीर सिंह सहित अन्य बड़े नामों को चुनौती देते हुए कहा था कि उनके ड्रग्स लेने की चर्चा है। इन कलाकारों को ड्रग्स टेस्ट कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कंगना के आरोपों पर एनसीबी ने कहा कि 'कंगना रनौत का इस जांच से कोई संबंध नहीं है। अगर वो कुछ सबूत देती हैं तो हम देखेंगे।'
एनसीबी ने बताया कि नौ सितंबर तक उन्हें शौविक चक्रवर्ती की रिमांड मिली है। हालांकि रिया को कब समन भेजा जाएगा इसके बारे में एनसीबी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस ड्रग केस से जुड़े जितने भी लोग हैं एनसीबी उन सबको समन भेजेगी और जांच में जुड़ने के लिए बुलाएगी।
We will be asking her (actor Rhea Chakraborty) to join the investigation, and maybe to some other people as well: Mutha Ashok Jain, Deputy DG, South-Western Region, NCB in Mumbai https://t.co/iXO16p360n
गौरतलब है कि सुशांत केस को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही आगे रही हैं। पहले उन्होंने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद और खेमेबाजी का मुद्दा भी उठाया था। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।