अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच' में कई बड़े सेलेब्रिटीज मेहमान बनकर आ चुके हैं । इस बार उनके शो में सनी लियोनी पहुंचीं । यहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए । साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया । शो में स्टार्स आते हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों के कमेंट पढ़ाए जाते हैं ।
इसी कड़ी में सनी को भी एक कमेंट पढ़ाया गया । इसमें लिखा था, 'सनी लियोनी ने भांप लिया था कि पॉर्न बैन होने वाला है, इसलिए समझदारी दिखाते हुए समय पर अपना करियर शिफ्ट कर लिया ।' इसके जवाब में सनी ने कहा, 'सही कहा, मैं दूरदर्शी हूं ।' इसके अलावा सनी ने ये भी बताया कि उन्होंने एडल्ट स्टार बनने का फैसला क्यों लिया था ।
सनी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में वो फैसले लिए जो उस वक्त उनके लिए बेस्ट थे । बता दें कि पिछले दिनों सनी ने बताया था कि उन्हें इस वक्त किस बात का पछतावा होता है । आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या अभी भी पास्ट को लेकर लोग आपको जज करते हैं । इस पर सनी ने कहा, 'अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है । मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं । इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है ।'
'मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है । अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है । यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है । मैंने कई माता-पिता को तालमेल बैठाते देखा है । हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है । आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं ।'
सनी ने अपने 7 साल के करियर में 'रागिनी एमएमएस 2', 'कुछ कुछ लोचा है', 'एक पहेली लीला', 'वन नाइट स्टैंड' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्में की हैं । अब सनी के पास हॉरर कॉमेडी 'कोका कोला' है । इसके अलावा सनी जल्द ही मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी नजर आने वाली हैं ।