{"_id":"59c7377f4f1c1b38688b6041","slug":"sunny-leone-share-the-motherhood-experience-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं सनी लियोन, बोलीं-मां बनते ही आए मुझमें ये 5 बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं सनी लियोन, बोलीं-मां बनते ही आए मुझमें ये 5 बदलाव
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
sunny leone
बेटी के साथ सनी लियोन इन दिनों जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में सनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मां बनते ही उसकी जिंदगी में क्या बदलाव आए।
Sunny leone, Danial, Nisha
कुछ ही दिनों पहले सनी बेटी और पति डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। जहां कभी सनी को कभी डेनियल की गोद में ये बच्ची खेलती नजर आई। हाल ही में बेटी के बारे में सनी ने मीडिया से बात की। आगे की स्लाइड्स में देखें इस बातचीत के कुछ अंश। सनी लियोन ने कहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हर पल आनंद उठा रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं।
Sunny leone, Danial, Nisha
- फोटो : filmymonkey
आपको बता दें कि बच्ची का नाम निशा कौर वीबर रखा गया है। सनी ने बताया, 'मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। से सब उतना कठिन नहीं है जितना हमने सोचा था और अब वह इतनी बड़ी हो चुकी है कि जरूरत पड़ने पर हमारे साथ घूम भी सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone
सनी ने कहा, 'मैं उसके साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हूं। मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती। हम वास्तव में बहुत खुश हैं।' गोद लेने की प्रक्रिया दो महीनों तक चली। सनी कहती हैं उन्हें मां बनकर काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
sunny leone
उन्होंने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है और मैं उसे दुनिया घुमाने और बहुत ही चीजें सीखाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।' उनका कहना है, 'मैं नहीं मानती की कोई एक चीज लंबे समय तक टिकती है, इसलिए मैं विश्व में जहां भी रहूं, हमेशा खुश रहती हूं।'