बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक सनी लियोनी किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। मासूम सी दिखने वाली सनी अंदर से बहुत चुलबुली हैं। सनी के चाहने वालों की फेहरिस्त किसी बड़े सुपर स्टार से कम नहीं है। सेट पर वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती हैं। हाल में सनी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने कोस्टार के साथ प्रैंक करना चाहा लेकिन अपने बिछाए जाल में सनी खुद फंस गईं।
सनी लियोनी ने दोस्त के लिए बिछाया था जाल, पर खुद का हुआ ऐसा हाल, सहम गए देखने वाले
सनी लियोनी फिल्म रंगीला से मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। संतोष नायर की इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह गोवा पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने ये प्रैंक करने को कोशिश की, जिसका शिकार वह खुद हो गईं। इस प्रैंक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें सनी का पूरी तरह भीगी हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में सनी लियोन एक स्विमिंग पूल के किनारे अपने कुछ दोस्तों के साथ भांगड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सनी स्विमिंग पूल के पास खड़े एक दोस्त को धक्का दे देती हैं जिससे वह सीधे पूल में जाकर गिरता है। सनी उस शख्स को देखकर हंसने लगती हैं। इसके बाद सनी को भी अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। इस बीच सनी की एक दोस्त चुपके से उन्हें भी धक्का दे देती है और वह भी पूल में जाकर गिरती हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।
देखें वीडियो...
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
सनी लियोन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'हालांकि यह प्रैंक उस तरह से नहीं हुआ जिस तरह मैं चाहती थी, लेकिन फिर भी काफी मजेदार रहा। hitendrakapopara और jeetihairtstylist मुझे माफ करना, मैं फिर से तुम लोगों के लिए वापस आऊंगी। जंग शुरू हो चुकी है।'
सनी फिलहाल इन दिनों अपने तीनों बच्चों को लेकर भी चर्चा में हैं। 2017 में सनी ने बेटी निशा को गोद लिया था। वहीं 2018 में एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए दो बेटों की मां बनीं। जिनके नाम अशर और नोआ सिंह वेबर हैं।