'गदर 2' के साथ सिनेमाघरों में तूफान मचाने वाले सनी देओल इस समय लाइमलाइट में बने हुए हैं। अभिनेता आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस समय वह अपने भाई बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचने और शो पर किए गए खुलासों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी दौरान सनी पाजी ने अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के बॉक्स क्लैश पर भी बात की और अक्षय कुमार से की गई अपनी खास रिक्वेस्ट के बारे में भी बताया।
Sunny Deol: 'ओएमजी 2' से टकराने से डर रहे थे तारा सिंह! KWK8 में सनी ने अक्षय से किए अनुरोध का किया खुलासा
Javed Akhtar: इस्राइल की निंदा करने पर जावेद अख्तर की हुई आलोचना, एक्स पर गीतकार और यूजर के बीच हुई तीखी बहस
बता दें, साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' भी आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' से टकराई थी। इस क्लैश में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में जीत सनी देओल की फिल्म को ही हासिल हुई थी। बता दें, 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही फिल्मों की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की थी। जहां 'गदर 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, वहीं 'ओएमजी 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
Wednesday Box Office : '12वीं फेल' ने दी तेजस और टाइगन नागेश्वर राव को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर थम रही 'लियो'