{"_id":"5aae3a504f1c1b8f778b62c6","slug":"sunil-grover-response-on-kapil-sharma-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल के आरोप पर सुनील ग्रोवर का पलटवार, पोस्ट में निकाल दी भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडियन कपिल के आरोप पर सुनील ग्रोवर का पलटवार, पोस्ट में निकाल दी भड़ास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Sunil Grover
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। सुनील ग्रोवर ने जब अपने एक फैन के ट्वीट का जवाब दिया तो कपिल को यह बात बुरी लग गई और कपिल ने भी पलटवार करते हुए सुनील ग्रोवर को खरी खोटी सुना दी। इसके बाद सुनील भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी कपिल के ट्वीट का लंबा चौड़ा जवाब लिख कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
Trending Videos
Sunil Grover
सुनील ने कपिल शर्मा को जवाब देते हुए लिखा, अब लोग जानते हैं कि मैंने पहले शो क्यों नहीं जॉइन किया। उन्होंने लिखा 'मैं इस शो की बात कर रहा हूं और आप अभी भी पुराना किस्सा रो रहे हैं। मैं एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आप की बदतमीजी सामने आती, ताकि आपकी गरिमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालतू नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़ो।'
sunil grover
सुनील ने लिखा, 'मैंने इस शो की बात की है ना कि पिछले शो की और तुम बेहतर कॉमेडियन हो यह सब जानते हैं, लेकिन मैं जितना कुछ जानता हूं उसके साथ कोशिश करना जारी रखूंगा। ख्याल रखो। किडनी 2 और लिवर 1 ही होता है। टेक केयर ऑफ योर हेल्थ। एक बार फिर से कहूंगा मुझे इस शो के लिए ऑफर नहीं किया गया है। नए शो के लिए आपको शुभकामनाएं। विशेज एंड लव।'
@KapilSharmaK9 pic.twitter.com/nUUK1L0TfZ
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने ट्वीट किया था - 'मैंने आपको 100 से ज्यादा बार फोन किया। यहां तक की अपने एक शख्स को तुम्हारे घर भी भेजा। खुद भी गया लेकिन अब बहुत हो गया। मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा।' दरअसल, कपिल नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' लेकर आने वाले हैं, जिसमें सुनील ग्रोवर के कमबैक की खबरें आ रही थीं। इस बीच सुनील ने कपिल के शो में आने को लेकर ऐसी पोस्ट डाल दी कि वह तुरंत से वायरल हो गया। इसके बाद कपिल ने सुनील की पोस्ट का जवाब दिया।
विज्ञापन
Kapil Sharma
आपको बता दें, कपिल और सुनील के बीच हाथापाई हो गई थी जिसके बाद दोनों में दरार आ गई। यह शो 25 मार्च से टेलीकास्ट होगा। खबरों की मानें तो कीकू शारदा के अलावा कपिल का अजीज दोस्त चंदन प्रभाकर भी होंगे। हालांकि कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं।