200 करोड़ की ठगी के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस केस में सुकेश द्वारा जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने की बात सामने आई थी लेकिन दोनों के रिलेशनशिप में होने के खुलासे के बाद उनकी निजी तस्वीरें भी पब्लिक हो गयी, जिसके बाद अब सुकेश ने भी इन तस्वीरों को लेकर रिएक्ट किया है और जेल के अंदर से पत्र लिखकर कहा कि ये निजता का हनन है।
2 of 4
सुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी तस्वीरें लीक होने पर जेल से लिखा पत्र-
जैकलीन संग निजी तस्वीरें पब्लिक होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए एक लेटर लिखकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ये काफी दुखद और परेशान कर देने वाला है। किस तरह से निजी तस्वीरें फैलाई गई हैं ये बात मुझे पिछले सप्ताह न्यूज से पता चली। ये किसी के भी पर्सनल स्पेस और निजता का उल्लंघन करना है। इसी के साथ सुकेश ने पत्र में उसकी और जैकलीन की तस्वीरों को गलत तरीके से पेश न करे की भी अपील की है।
3 of 4
सुकेश और जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया क्यों दिए महंगे गिफ्ट-
सुकेश ने लिखा, मैं निवेदन करता हूं कि जैकलीन को गलत तरीके से न पेश करें, ये उसके लिए आसान नहीं है। जिसने मुझे निस्वार्थ प्यार किया। मैं पहले भी बता चुका हूं कि जैकलीन का मनी लॉन्ड्रिंग केस से कोई लेना देना नहीं है। मैंने जैकलीन और उनके परिवार के लिए जो भी किया, वह कोई भी शख्स उसके लिए करेगा, जिससे वह प्यार करता है।
4 of 4
सुकेश, जैकलीन और नोरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर का ये दावा है कि वह और जैकलीन एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे, तो वहीं जैकलीन ने इस तरह का कोई भी रिश्ता होने से इंकार किया है और खुद को इस मामले में पीड़ित बताया है। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का नाम आने के बाद उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। इस मामले में जैकलीन समेत, नोरा फतेही जैसे कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है।