शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती हैं। एक लंबे अंतराल के बाद सुहाना अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क वापस लौट चुकी हैं और आए दिन वहां से नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच सुहाना ने एक बार फिर एक पोस्ट साझा किया है जिसे देखकर उनके फैंस उनके दिवाने हुए जा रहे हैं।
किंग खान की बेटी सुहाना ने घर का काम करते हुए साझा की तस्वीर, तुरंत हो गई वायरल
दरअसल, इस बार सुहाना ने रसोई में काम करते हुए एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। जिसमें वो काम करने के साथ-साथ अपनी किसी दोस्त से बात भी कर रही हैं। सुहाना की यह तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुहाना का यह अंदाज काफी अलग और अच्छा है।
सुहाना खान ने चीज या पनीर कसते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'से चीज'। यह कैप्शन पोस्ट की गई तस्वीर को पूरी तरह से बयां कर रहा है। तस्वीर के साथ-साथ सुहाना ने एक वीडियो भी साझा की है।
गौरतलब है कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि कई मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।
बता दें कि सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी किया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी कई बार नाराजगी जताई है। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं। वो सोशल मीडिया पर रंग भेद के अलावा और भी कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।