बॉलीवुड में अक्सर बहुत सी फिल्मों की बड़ी धूमधाम से घोषणा की जाती है, लेकिन कुछ ही फिल्में सफलतापूर्वक पूरी हो पाती हैं। दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की 'शिखर' भी उनमें से ही एक है। 90 के दशक में घई ने अभिनेता शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'शिखर' की घोषणा की थी। फिल्म का मुहूर्त हरियाणा में बड़े ही शानदार तरीके से किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी।
Bollywood Celebs: ये सफल सितारे निर्देशन की दुनिया में नहीं दिखा पाए करिश्मा, फिल्में हो गईं फ्लॉप
2 of 5
सुभाष घई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत में घई ने पुरानी यादें ताजा करते हुए 'शिखर' के न बनने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 'शिखर' की पृष्ठभूमि युद्ध पर आधारित थी। हमने इसका मूहूर्त कर लिया था और कुछ गाने भी रिकॉर्ड कर हो गए थे। हालांकि, 'त्रिमूर्ति' की असफलता के बाद बजटीय समस्याओं के कारण हमें फिल्म को बंद करना पड़ा। इसके बाद हमने हमने एक छोटे बजट की फिल्म बनाने के बारे में सोचा और अंततः 'परदेस' बनी।''
3 of 5
फिल्म परदेस में पवन मल्होत्रा शाहरुख के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'शिखर' भले ही न बन सकी हो लेकिन घई ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। 1997 में, वह शाहरुख के साथ 'परदेस' लेकर आए। इस फिल्म से अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भी डेब्यू किया। फिल्म की कहानी को भारतीय और पश्चिमी संस्कृति में मूल्यों और विचार के इर्द-गिर्द बुना गया था।
4 of 5
परदेस में शाहरुख खान के साथ रेमो डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर हिट में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई और महिमा ने उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। किंग खान ने फिल्म में अर्जुन की भूमिका निभाई, जो एक विदेशी भूमि में बस गया है, लेकिन अभी भी अपने देश के सांस्कृतिक मूल्यों में विश्वास करता है। 'परदेस' को बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक बनाने का श्रेय कहानी के अलावा 'ये दिल दीवाना' और 'मेरी मेहबूबा' जैसे गानों को भी जाता है।
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के संगीत लॉन्च की शोभा दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेई ने बढ़ाई थी। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी लोग इसे याद करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Jawan Advance Booking: 'जवान' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिके इतने टिकट