Amar Kaushik: दर्शकों को कब जानने को मिलेगा श्रद्धा के किरदार का नाम? स्त्री 2 के निर्देशक ने कर दिया खुलासा
फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को स्त्री 2 के गहरे रहस्य भी काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इन्हीं में से एक रहस्य फिल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम भी है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में श्रद्धा ने अपने किरदार का नाम राजकुमार राव के कान में बताया था। तभी से सोशल मीडिया पर श्रद्धा के किरदार को लेकर तरह तरह की थ्योरी बताई जाने लगीं।
हाल ही में एक बातचीत में जब फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में नाम बताए जाने के बाद से विक्की की प्रतिक्रिया से ऐसा लग रहा है कि उन्हें नाम ठीक नहीं लगा।
उन्होंने कहा, "उसका नाम एक बहुत बड़ा रहस्य है। मुझे लगता है कि तुम लोगों को काफी समय रुकना पड़ेगा उसके लिए।" अमर कौशिक ने यह भी बताया कि श्रद्धा का नाम सुनते ही राजकुमार राव जो प्रतिक्रिया दी थी वह एकदम वास्तविक थी।
स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद अब प्रशंसक इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि स्त्री 2 दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें मुंजा और भेड़िया जैसी कई फिल्में शामिल हैं। स्त्री 2 ने अक्षय कुमार भी नजर आए थे। ऐसे में फैन कयास लगा रहे हैं कि आने वाले समय में वह भी इस यूनिवर्स की फिल्मों में अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
Stree 2 Box Office Collection: 53वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही स्त्री 2, जानें कलेक्शन