{"_id":"592d06684f1c1bdf7bbdabea","slug":"ss-rajampuli-says-he-is-lucky-that-sridevi-rejected-sivagami-s-role-in-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के 'इंकार' ने बदल दी 'बाहुबली' की किस्मत, दी इतनी बड़ी सौगात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के 'इंकार' ने बदल दी 'बाहुबली' की किस्मत, दी इतनी बड़ी सौगात
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Tue, 30 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए और कमाई के नए आयाम गढ़ते हुए एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने जो कारनामा किया है वो शायद ही कोई और फिल्म कर पाए। फिल्म का कोई भी किरदार ऐसा नहीं है जो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब न रहा हो..फिर वो 'बाहुबली' प्रभास हो, 'भल्लालदेव' राणा डग्गुबती, 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी या फिर 'शिवगामी' रमैया कृष्णन।
rajamouli
शिवगामी के किरदार ने तो रमैया कृष्णन की किस्मत ही पलट दी। सभी लोग जानते हैं कि राजामौली पहले इस किरदार के लिए श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन श्रीदेवी ने मोटी फीस की डिमांड कर ये रोल रिजेक्ट कर दिया। उस वक्त राजामौली को एक पल के लिए धक्का लगा था कि श्रीदेवी ने वो रोल मना कर दिया और वो किसे कास्ट करेंगे...
रमैया कृष्णन बाहुबली
लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद शिवगामी के किरदार को जिस तरह लोगों के हाथोंहाथ लिया और जिस तन्मयता के साथ रमैया ने इसे निभाया, उससे राजामौली खुशी से फूल नहीं समा रहे।
बल्कि वो तो अब खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि श्रीदेवी ने शिवगामी के रोल को करने से मना कर दिया।
बल्कि वो तो अब खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि श्रीदेवी ने शिवगामी के रोल को करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi
इसका खुलासा राजामौली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया।
एक रीजनल प्रोग्राम में राजामौली ने श्रीदेवी को लेकर अपने गुस्से का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले मैं बहुत गुस्से में था कि श्रीदेवी ने शिवगामी के रोल के लिए मना कर दिया, लेकिन अब हम खुद को लकी मानते हैं कि उन्होंनें ये रोल रिजेक्ट कर दिया। एक बाद एक श्रीदेवी ने कई डिमांड हमारी टीम के सामने रखीं और सच में हमारी टीम गुस्से से बौखला गई।'

एस एस राजामौली
'हमने भी सोचा कि उनकी डिमांड हमारे बजट से ज्यादा हैं। इसके बाद हम रमैया कृष्णन के पास गए और वो तुरंत मान गईं। बाकी जो हुआ सभी ने देखा। रमैया जी ने उम्दा काम किया और शुक्र है कि हमें श्रीदेवी को फिल्म में लेने का आइडिया ड्रॉप कर दिया।'