दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला 9 दिसंबर यानी आज श्रीमती निहारिका बनने वाली हैं। निहारिका की ये शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है। उन्होंने इसके लिए जयपुर के उदय विलास पैलेस को चुना है। ये वही जगह है जहां मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की शुरुआती रस्में हुईं थीं। हाल ही में उदयपुर में कंगना रणौत के भाई अक्षय रनौत का विवाह उदयपुर की होटल लीला में हुआ।
2 of 5
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding
- फोटो : Uday Vilas
निहारिका की वेडिंग सेरेमनी जिस होटल में हो रही हैं उसे दुनिया के सबसे बेस्ट होटल का खिताब भी मिल चुका है। दुनिया के इस सबसे खूबसूरत होटल द ओबोरॉय उदयविलास में सिर्फ 87 कमरे हैं लेकिन ये होटल 50 एकड़ में फैला है।
3 of 5
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding
- फोटो : इंस्टाग्राम
निहारिका ने अपने जीवन साथी के रूप में एक बिजनेसमैन चैतन्य जोंनालागद्दा को चुना है। बीते रोज दोनों की सगाई और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी तस्वीरें निहारिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। जोकि तेजी से वायरल हो रही हैं। निहारिका कोनिडेला ने अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्होंने शादी की एक रस्म के लिए अपनी मां की सगाई की साड़ी पहनी है।
4 of 5
Niharika Konidela And Chaitanya Wedding
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरन और अल्लू अर्जुन प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंचे हैं। निहारिका एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपर स्टार रामचरण औैर अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन है। चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।
5 of 5
निहारिका कोनिडेला सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
चैतन्य और निहारिका ने लॉकडाउन जैसे माहौल में अगस्त के महीने में हैदराबाद के एक होटल में सगाई की थी। निहारिका को 'सूर्यकांतम', 'हैप्पी वेडिंग', 'सायरा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।