साउथ की हर दूसरी फिल्म में कॉमेडी करने वाले ब्रह्मानंदम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है । ब्रह्मानंदम के हार्ट में समस्या है । इसके चलते रविवार को उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया । यहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई ।
डॉक्टरों का कहना है कि अभी ब्रह्मानंदम की हालत गंभीर है । इसके चलते अभी ब्रह्मानंदम को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है । डॉ रमाकांत पांडा ने उनकी सर्जरी की। सर्जरी के बाद धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार होने की संभावना है।
जैसे ही ब्रह्मानंदम के हॉस्पिटल में होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी । फैंस ने लिखा, 'हम फिर से आपको जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते हैं ।'
4 of 9
brahmanandam
- फोटो : twitter
बता दें कि ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने तीन दशक के करियर में ब्रह्मांनदम 1100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं।
ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बाकी बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीन नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एमए किया है। लेकिन उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगू के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया।