कोरोना काल में गरीबों की मदद कर जनता के हीरो बने सोनू सूद हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद ने ना केवल कोरोना काल लोगों की मदद की बल्कि उसके बाद भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद करने के लिए सोनू ने भी कई अलग- अलग तरीके अपनाए, कभी वो जूस वाले बने, तो कभी कुक। वहीं अब सोनू दर्जी (टेलर) बने हुए नजर आ रहे हैं।
Sonu Sood: अभिनेता से दर्जी बने सोनू सूद, कपड़े सिलते हुए वायरल हुआ वीडियो
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने पूरे कोरोना काल में ट्विटर के जरिए ही लोगों की मदद की है। जिसने भी सोनू से ट्विटर के जरिए मदद मांगी उन्होंने तुरंत उस शख्स की मदद की है। अब हाल ही में सोनू ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद सिलाई मशीन पर बैठे हुए कपड़े सिलते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद सिलाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'यहां मुफ्त की सिलाई की जाती है, लेकिन पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं है।'
Sonu Sood tailor shop.
यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है।
पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं 😂 pic.twitter.com/VCBocpUSum
सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद का मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में सोनू सूद बड़ी ही लगन के साथ सिलाई करते दिख रहे हैं। सोनू पूरी शिद्दत के साथ इस काम में लगे हुए हैं।
बात करें सोनू सूद के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उन्होंने एक फिल्म 'किसान' साइन की है। खबरों के मुताबिक सोनू सूद की इस फिल्म 'किसान' का निर्देशन ई निवास करने वाले हैं। तो वहीं राज शांडिल्य फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है। सोनू की इस फिल्म का उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें: सुहाना खान ने बहन आलिया को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ग्लैमरस तस्वीरें