सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।हालांकि श्वेता बच्चन और उनका परिवार फिल्मों में आए बिना ही सुर्खियों में छाया रहता है। श्वेता बच्चन की बेटी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में नव्या ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठीं नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक्टर मीजान जाफरी ने कमेंट किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
नव्या नवेली नंदा ने साझा की लेटेस्ट तस्वीर तो धड़क उठा मीजान जाफरी का दिल,सबके सामने पूछ लिया ये सवाल
नव्या नवेली नंदा फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। इन दिनों नव्या अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड मीजान जाफरी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि मीजान और नव्या एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी दोस्ती फैंस को प्यार में बदलती दिख रही है।
बता दें कि नव्या ने जो अपनी तस्वीर शेयर की है उसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहन रखा है। सिल्वर नेकलेस में वो काफी प्यारी लग रही हैं। अब फैंस के साथ साथ मीजान जाफरी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा, 'WOW मैं सोच रहा हूं कि किसने फोटो क्लिक की है'। मीजान के इस कमेंट पर नव्या ने जवाब देते हुए लिखा- 'मेरे पर्सनल फोटोग्राफर ने'।
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)
गौरतलब है कि नव्या और मीजान एक साथ मूवी देखने गए थे और तबसे उनके अफेयर की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। वहीं रिलेशनशिप की बात पर मीजान का कहना था कि वो और नव्या एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं इसलिए एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं नव्या का भी कहना है कि मीजान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। बता दें कि नव्या और मीजान को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।