कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। हालांकि सोनू ने पूरे कोरोना काल में लोगों की मदद की है लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ किया कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने गंभीर रूप से एक बीमार लड़की को हैदराबाद के अस्पताल में एयरलिफ्ट कराया है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram- @sonu_sood
दरअसल सोनू सूद ने कोविड 19 से गंभीर रूप से बीमार लड़की के लिए नागपुर से हैदराबाद तक के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया है। 25 साल की भारती की स्थिति कोरोना की वजह से गंभीर बनी हुई है और उसके फेफड़े 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित हैं। सोनू सूद की मदद से उसे हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में पहुंचाया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि उसके फेफड़ों को ट्रांसप्लांट या फिर विशेष इलाज की जरूरत है जो हैदराबाद में ही हो सकता था।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram- @sonu_sood
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू लगातार डॉक्टर के साथ संपर्क में हैं। वहीं डॉक्टर ने सोनू से कहा कि केवल 20 प्रतिशत ही ठीक होने की उम्मीद है। इसपर सोनू कहते हैं यह 25 साल की लड़की है और वह इस मुश्किल घड़ी का डंटकर सामना करेगी इसलिए ही मैंने यह चांस लिया है।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram- @sonu_sood
बता दें कि कोरोना काल में यह पहला गंभीर केस है जिसे एयर एंबुलेंस द्वारा बेहतर इलाज के लिए नागपुर से हैदराबाद के अस्पताल में भेजा गया है। इसका बीड़ा भी सोनू ने अपने कंधे पर ही लिया है। सोनू का मानना है कि देश के सबसे अच्छे डॉक्टर्स भारती का इलाज करेंगे और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Instagram
बता दें कि बीते दिनों सोनू खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए थे लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को खुशखबरी दी थी कि केवल पांच दिनों के अंदर उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। साथ ही सोनू ने एक तस्वीर भी साझा की थी जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘कोविड 19 का टेस्ट निगेटिव।'