फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंटी कहने पर सोनम से नाराज हो गई थीं ऐश्वर्या, शादी में बुलाने के लिए फोन पर कही ये बात

Tue, 08 May 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor invites aishwarya rai bachchan on her wedding
सोनम कपूर

सोनम कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं । अब वो बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं । रविवार को उनकी मेहंदी की रस्म अदा की गई । सोनम ने अपनी शादी में एक ऐसी एक्ट्रेस को इनवाइट किया है, जिनके साथ उनका 36 का आंकड़ा रहा है ।

sonam kapoor invites aishwarya rai bachchan on her wedding
सोनम कपूर

इस एक्ट्रेस का नाम है ऐश्वर्या राय । सोनम के आंटी कहने पर ऐश उनसे नाराज हो गई थीं । सोनम ने आंटी इसलिए कहा था क्योंकि ऐश ने उनके पापा अनिल कपूर के साथ काम किया था । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के मौके पर सोनम सारी कड़वाहट मिटा देना चाहती हैं ।

sonam kapoor invites aishwarya rai bachchan on her wedding
सोनम कपूर

पिछले हफ्ते डिजाइनर संदीप खोसला की भांजी सुदामिनी मट्टू की शादी में सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस पार्टी में सुनीता कपूर ने ऐश को सोनम की शादी के लिए इनवाइट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor invites aishwarya rai bachchan on her wedding
सोनम कपूर

कुछ दिनों बाद सोनम ने ऐश्वर्या को फोन किया । दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद ऐश्वर्या ने सोनम के इनविटेशन को स्वीकार कर लिया। ऐश, अभिषेक और श्वेता को जहां सोनम कपूर ने इनवाइट किया। वहीं, अमिताभ और जया बच्चन को अनिल कपूर ने इनवाइट किया। । 

विज्ञापन
sonam kapoor invites aishwarya rai bachchan on her wedding
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

सोनम और ऐश के बीच विवाद की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। दरअसल, L’Oreal कंपनी ने सोनम को अपनी कंपनी का फेस घोषित कर दिया था। ऐश कंपनी के इस फैसले से नाखुश थीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed