{"_id":"60c044e08ebc3e27722d5a36","slug":"sonam-kapoor-birthday-special-sonam-kapoor-s-net-worth-lifestyle-delhi-housse-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान बंगला, कीमत 173 करोड़ रुपये, देखें अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान बंगला, कीमत 173 करोड़ रुपये, देखें अंदर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनके जन्मदिन पर अनिल कपूर ने अपनी बेटी की ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
अनिल कपूर ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है
तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ''हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं। दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।''
अनिल कपूर ने आगे लिखा- ''आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते। जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा, मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी याद आती है।'' बता दें सोनम कपूर ज्यादातर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ला वाले घर में रहती हैं। ये घर बेहद आलीशान है। चलिए आज हम आपको उनके दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।
3 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम के पति आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है। खबरों की मानें तो दिल्ली में स्थित उनके घर की कीमत 173 करोड़ रुपये है। आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वो 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सोनम कपूर, आनंद
- फोटो : Social media
यह बंगला बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही सुंदर है। सोनम कपूर शादी के बाद इसी घर में रहती हैं। ये घर 3170 स्कवॉयर फीट के एरिया में फैला हुआ है। लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का भी घर है।
विज्ञापन
5 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम
आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन हरीश आहूजा के बेटे हैं, जो कि इंडिया के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हैं। आनंद आहूजा के एक्सपोर्ट हाउस में कई ब्रैंड्स का नाम शामिल है। जैसे GAP, TOMMY, BHANE और Veg Non-Veg (स्नीकर ब्रैंड)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।