{"_id":"6277e25bd4d8ce0792004da9","slug":"sonam-kapoor-and-anand-ahuja-celebrating-fourth-wedding-anniversary-and-sixth-years-of-togetherness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने पति आनंद आनंद अहूजा संग पूरा किया छह साल का सफर, तस्वीरें शेयर कर ऐसे लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने पति आनंद आनंद अहूजा संग पूरा किया छह साल का सफर, तस्वीरें शेयर कर ऐसे लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 08 May 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर, आनंद अहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
फैशन आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने पति आनंद अहूजा के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने पति के साथ 6 साल की जर्नी के बारे में बताया है। बता दें कि सोनम की शादी को तो 4 साल हो गए हैं, लेकिन पति आनंद अहूजा के साथ डेटिंग से लेकर प्रेग्नेंसी तक सोनम को 6 साल हो चुके हैं। इस खास मौके को सोनम ने बहुत ही खास तरीके से याद किया है।
2 of 4
सोनम कपूर, आनंद अहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम ने अपने पति के लिए खास नोट लिखा है और कई सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में आनंद और सोनम एक दूसरे को किस करते हुए, गले लगाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सोनम ने आनंद के लिए लिखा- हैप्पी हैप्पी एनिवर्सिरी आनंद आहूजा... मैं हमेशा से बहुत रोमांटिक रही हूं और अब तक लिखी गई सभी प्रेम कहानियों पर विश्वास करती हूं। मैंने जो भी सपना देख और जिसकी इच्छा की वह सब तुमने पूरे किये। मैं हर रोज यूनिवर्स को धन्यवाद देती हूं जिसने मुझे दुनिया का सबसे अच्छा इंसान दिया। मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। 6 साल बीत गए और हमें अभी आगे कभी न खत्म होने वाले सफर पर आगे जाना है।'
आनंद अहूजा ने भी इस खास मौके पर सोनम के लिए प्यार भरी बातें पोस्ट कीं। सबसे पहले तो आनंद ने सोनम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा- 6 साल से प्रेमिका, 4 साल से पत्नी और जैसा कि तुमने बताया होने वाली मां के शुरुआती दिन...हैप्पी एनिवर्सरी। आनंद और सोनम बहुत जल्द पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। वह इस साल के अंत तक दो से तीन हो जाएंगे।
दो साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आनंद और सोनम ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी 8 मई 2018 को संपन्न हुई थी। सोनम और आनंद ने सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।