{"_id":"5af3c2ef4f1c1ba0098b8f91","slug":"sonam-kapoor-and-anand-ahuja-another-dance-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सोनम का नया वीडियो वायरल, मां के सामने ही पति संग हो गई थीं रोमांटिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद सोनम का नया वीडियो वायरल, मां के सामने ही पति संग हो गई थीं रोमांटिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ अनिल कपूर डांस का तड़का लगाते हुए नजर आए। इस बीच सोनम और आनंद के डांस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम पति आनंद के साथ रोमांटिक डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
Trending Videos
Sonam Kapoor
इस वीडियो में सोनम और आनंद फेमस पंजाबी 'गोरे नाल इश्क मिटा' पर डांस कर रहे हैं। जिसे देखकर आप भी कहेंगे जोड़ी हो तो ऐसी। वीडियो में आप देखेंगे कि सोनम पहले तो आनंद से थोड़ा दूर डांस कर रही हैं लेकिन जैसे ही आनंद अपना हाथ सोनम की तरफ बढ़ाते हैं तो सोनम उनकी बाहों में आ जाती हैं।
A post shared by Bollywood Star (@bollywood__star_f) on
SONAM KAPOOR
सोनम के साथ उनकी मां भी डांस फ्लोर पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा के एक साथ डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें सोनम आनंद के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor
सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी में ज्यादातार बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने इस पार्टी में खूब मस्ती और डांस भी किया। इनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सलमान खान, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और शाहरुख खान ने अपने डांस से न केवल रिसेप्शन पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया बल्कि महफिल ही जमा दी।
A post shared by Salman Ki Duniyaa (@salmankiduniyaa) on
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में 8 मई को शादी सिख परंपरा से की थी। अपनी शादी में सोनम ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। यह शादी दोपहर में हुई थी और उसी दिन शाम को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था।