सोनाली बेंद्रे अपना इलाज करवाने के बाद न्यूयॉर्क से वापस भारत लौट आई हैं। सोनाली लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। रविवार रात को सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वापस भारत लौटने की खुशी सोनाली को तो थी उनके पति के चेहरे पर भी ये खुशी साफ देखी जा सकती थी।
2 of 5
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सोनाली और गोल्डी ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया कहा। डीएनए के मुताबिक सोनाली को अब इलाज के लिए वापस न्यूयॉर्क नहीं जाना होगा। इसकी जानकारी उनके पति गोल्डी बहल ने दी। गोल्डी ने बयान जारी किया कि उन्हें दोबारा जाने की जरुरत नहीं है। अब सोनाली का केवल रेग्यूलर चेकअप होगा और डॉक्टरों की निगरानी में वो रहेंगी।
इससे पहले न्यूयॉर्क से ही सोनाली ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दे दी थी कि वो भारत लौट रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा था, 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। सच में ऐसा होता है लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ।'
4 of 5
sonali goldie
- फोटो : file photo
'अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है। ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ये अभी इंटरवल है।
5 of 5
sonali bendre
- फोटो : file photo
बता दें कि कुछ दिन पहले अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर सोनाली ने पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आप मेरे लिए मेरे पति ही नहीं मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरे रॉकस्टार भी हैं।' दिवाली के मौके पर सोनाली भारत नहीं आ पाई थीं, जिसके चलते उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में ही दिवाली सेलीब्रेट की।