बॉलिवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Sohail-Seema Khan Divorce: बड़े भाई की राह पर सोहेल खान, दी तलाक की अर्जी, 24 साल पहले सीमा से भागकर की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 13 May 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन