बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन की चमक बॉक्स ऑफिस पर बेहद फीकी रही है। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई यह फिल्म अब तक अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि 16वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन से ही बुरा हाल
अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ये वो बड़े नाम हैं जो सिंघम अगेन में नजर आए हैं। हालांकि, कोई भी सितारा फिल्म की किस्मत बदलने में कामयाब नहीं रहा। 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 350 करोड़ के बजट के हिसाब से यह कमाई संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में महज इतना कलेक्शन
सिंघम अगेन के कलेक्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। औसत शुरुआत के बाद फिल्म के बाद दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 173 करोड़ रुपये की ही कमाई की।
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भूल भुलैया 3 से हुई पीछे
पहले हफ्ते के बाद सिंघम अगेन भूल भुलैया 3 से पिछड़ती नजर आई। इस फिल्म ने आठवें दिन आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़, 10वें दिन 13.5 करोड़, 11वें दिन चार करोड़ 25 लाख, 12वें दिन तीन करोड़ 50 लाख, 13वें दिन तीन करोड़ और 14वें दिन तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कारोबार 47.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं भूल भुलैया 3 ने दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
5 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे सप्ताहांत में रेंग रही सिंघम अगेन
सिंघम अगेन की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब काफी धीमी हो चुकी है। फिल्म ने 13वें दिन महज दो करोड़ 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 86 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 226.11 करोड़ रुपये हो गई है।
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस