राकेश रोशन इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। इस साल उनकी फिल्म करण अर्जुन की 30वीं वर्षगांठ है। इसी का जश्न मनाने के लिए इस फिल्म को 22 नवंबर को दोबारा रिलीज किया जाएगा। राकेश उन फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों की कास्टिंग की वजह से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन ने दो बार ठुकराई फिल्म
उनकी फिल्म करण अर्जुन पहले अजय देवगन को ऑफर की गई थी, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में राकेश ने उन्हें एक और फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन फिर भी उन्होंने उस अवसर को ठुकरा दिया था।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कृष 3 के लिए सहमत नहीं हुए अजय
राकेश रोशन ने हाल ही में एक बातचीत में अजय देवगन को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि अजय देवगन को कृष 3 में काल के रोल का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वह इस किरदार को निभाने के लिए सहमत नहीं हुए। तब अजय ने एक दूसरे हीरो के साथ खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में अपनी चिंताओं को राकेश रोशन के सामने व्यक्त किया था।
4 of 5
ऋतिक रोशन-राकेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
इस वजह से किया इनकार
रोशन ने उस बातचीत को याद करते हुए कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि कहानी और पटकथा भी बहुत अच्छी है, लेकिन राकेश जी मेरे लिए ये करना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि मैं भी हीरो हूं। मुझे कोई अंत में मारे ये अच्छा नहीं लगेगा और आप भी समझौता नहीं करेंगे।"
5 of 5
फिल्म 'कृष 3'
- फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज
ब्लॉकबस्टर साबित हुई कृष 3
राकेश ने भी उनकी इस भावना का सम्मान किया, लेकिन फिल्म के लिए अपने दृष्टिकोण पर अडिग रहे। बाद में उन्होंने इस फ्रेंचाइजी फिल्म में विवेक ओबेरॉय को कास्ट किया। फिल्म में विवेक ने अपने किरदार से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। रिलीज के बाद फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Ishaan Khatter : 'मैं किसी की छाया नहीं हूं', भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर बोले ईशान खट्टर
संबंधित वीडियो