रणवीर-दीपिका के बॉलीवुड से किसी को शादी में ना बुलाने के चलते भले ही कुछ स्टार्स नाराज हो लेकिन बधाईयों का सिलसिला कल से अभी तक लगातार जारी है। बता दें कि करण जौहर, प्रीति जिंटा और एक्ट्रेस निमरत कौर के बाद बॉलीवुड के हिट सिंगर मीका सिंह ने भी रणवीर और दीपिका शादी की ढेर सारी बधाई दी है...साथ ही उन्होंने एक शादी की फोटो भी शेयर की है जिसमें रणवीर-दीपिका के साथ वह सेल्फी लेते दिख रहे हैं....
सुपरहिट सिंगर मीका सिंह ने शेयर की शादी की फोटो, बोले- 'मुबारक हो रणवीर भाई और दीपिका भाभी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका सिंह ने जिस फोटो के जरिए दीपवीर को शादी की बधाई दी है उस फोटो में मीका सिंह, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा एक्टर वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी दिख रहे हैं। ये फोटो किसी बड़े फंक्शन का मालूम पड़ रही है। मीका ने इस फोटो के साख कैप्शन में बधाईयां दी हैं।
Congratulations to bro @RanveerOfficial and @deepikapadukone bhaabi.. wishing you both a happy married life .... pic.twitter.com/cW6jfPpNjz
बता दें कि इससे पहले खुलासा हुआ था कि दीपवीर अपनी शादी की प्राइवेसी बनाने के लिए बेहिसाब पैसा खर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों और बारात लाने के लिए दोनों ने तकरीबन 4 करोड़ रुपये की बोट खरीदी है। इतना ही नहीं शादी में कोई परिंदा भी ना भटक सके इसके लिए सिक्योरिटी के लिए एक करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए हैं।
बता दें कि पहला रिशेप्सन 21 नवंबर को दीपिका के घर बैंगलुरू में होगा और बाकी के दो मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।अब फैंस को दीपिका और रणवीर की तस्वीर का इंतजार है। आज हो रही रस्मों की बात करें तो लड़की वालों ने लाल रंग की पगड़ी लगाई है। वहीं सभी महिलाएं लाल और पिंक रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी और लहंगा पहने हुई हैं।
बता दें कि शादी होने के बाद आज ही ये जोड़ा भारत अपने वतन रवाना होगा। इसके साथ ही शादी में गए सभी मेहमान और रिश्तेदार भी देश वापस आ जाएंगे। इटली से आने के बाद वे मुंबई और बैंगलुरू में होने वाले तीन बड़े रिसेप्शन की तैयारियों में जुट जाएंगे जो पहले से ही प्लान किये जा चुके हैं।