फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidhu Moose Wala murder: Lawrence Bishnoi gang had Salman Khan as target in 2018?

Sidhu Moose Wala murder: सलमान खान से है सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे का कनेक्शन, जानिए कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

Mon, 30 May 2022 04:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 30 May 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder: Lawrence Bishnoi gang had Salman Khan as target in 2018?
सलमान खान से है सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे का कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की शुरुआती जांच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवालाक हत्याकांड में सीधे-सीधे लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा स्थित गैंगस्टर लकी उर्फ गोल्डी बराड़ का हाथ होने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि लॉरेंस बिश्नोई कौन था और उसका सलमान खान से क्या कनेक्शन रहा है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

क्या था सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन?
यह बात साल 2018 की है। जब लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद था और उसने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। दरसअल उस दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने आरोप लगा था और अभिनेता, असिन के साथ फिल्म 'रेडी' की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान गैंगस्टर लॉरेंस ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अभिनेता सलमान खान पर हमले की पूरी योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे क्या हुआ...
प्लान बनाते वक्त लॉरेंस बिश्नोई ने जिन हथियारों की बात की थी, उन हथियारों का कोई अरेंजमेंट नहीं हो पाया। जिसकी वजह से गैंगस्टर की योजना असफल हो गई और सलमान खान की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से नाराज थे। काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान पर क्रोधित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed