Sidhu Moose Wala murder: सलमान खान से है सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे का कनेक्शन, जानिए कौन है लॉरेंस बिश्नोई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की शुरुआती जांच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवालाक हत्याकांड में सीधे-सीधे लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा स्थित गैंगस्टर लकी उर्फ गोल्डी बराड़ का हाथ होने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि लॉरेंस बिश्नोई कौन था और उसका सलमान खान से क्या कनेक्शन रहा है? आइए जानते हैं...
क्या था सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन?
यह बात साल 2018 की है। जब लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद था और उसने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। दरसअल उस दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने आरोप लगा था और अभिनेता, असिन के साथ फिल्म 'रेडी' की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान गैंगस्टर लॉरेंस ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अभिनेता सलमान खान पर हमले की पूरी योजना बनाई।
आगे क्या हुआ...
प्लान बनाते वक्त लॉरेंस बिश्नोई ने जिन हथियारों की बात की थी, उन हथियारों का कोई अरेंजमेंट नहीं हो पाया। जिसकी वजह से गैंगस्टर की योजना असफल हो गई और सलमान खान की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से नाराज थे। काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान पर क्रोधित थे।