बॉलीवुड गलियारों में पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात चर्चा की वजह बनी थी। चर्चा थी कि दोनों किसी फिल्म के सिलसिले में मिले हैं और जल्द ही साथ नजर आ सकते हैं। आने वाले समय में शायद दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ भी जाएं लेकिन इस मुलाकात की वजह कुछ और थी जो अब सबके सामने आ चुकी है...
दरअसल, बीते दिनों दोनों ने एक कमर्शियल एड शूट किया है, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। एक ब्रांड के लिए किए गए प्रमोशनल शूट में दोनों कई सीक्रेट लोगों से शेयर कर रहे हैं, वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग खूब पसंद की जा रही है।
वीडियो में सिद्धार्थ, दीपिका से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या तुम कोई सीक्रेट छिपा सकती हो? दीपिका के हां कहने पर सिद्धार्थ चुपके से उनके कानों में वो राज बताते हैं, लेकिन अपना वादा तोड़ते हुए दीपिका सारी बातें खुलेआम सभी को बता देती हैं और कहती हैं कि ये राज तो सभी को पता चलनी ही चाहिए।
दोनों की केमेस्ट्री फैंस को लुभा रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों कई जगह साथ में भी देखे गए। बीते हफ्ते करन जौहर के साथ पार्टी करते हुए दोनों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। जिसे खुद इन स्टार्स ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था।
आपको बता दें कि पिछले साल सिद्धार्थ ने ट्विटर पर दीपिका के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। हम तो यही दुआ करेंगे कि इस एड में लोगों को इनकी जोड़ी इतनी पसंद आये कि कोई फिल्ममेकर दोनों को किसी फिल्म में साथ लाने की तैयारी शुरु कर दे।